Advertisement

अग्रसेन जयंती महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ग्रुप-ए में प्रथम काव्या अग्रवाल, द्वितीय दिव्यांश गर्ग वहीं ग्रुप-बी में प्रथम वंशिका अग्रवाल, द्वितीय अनाया गर्ग रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंडल अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में श्री अग्रवाल भवन मोदी की गली में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्रुप-ए में 3 से 12 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया वहीं ग्रुप-बी में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों ने भाग लिया।

निर्णायक के रूप में नितिन गोमे और साक्षी तिवारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के संयोजक विनय अग्रवाल, योगेश गोयल, तनय अग्रवाल, मानव गर्ग, अंकित गोयल रहे। इस दौरान अग्रवाल पंचायत न्यास के दीपक मित्तल, शैलेन्द्र मित्तल, निमेश अग्रवाल, रविप्रकाश बंसल, मधुर चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आयोजन में अग्रवाल नवयुवक मंडल सचिव नयन अग्रवाल, राजेश गर्ग, यश गर्ग, आयुष अग्रवाल, शानू मित्तल, पर्व बंसल द्वारा संयोजन किया जा रहा है। आज 28 सितंबर को श्री अग्रवाल बायोडाटा बैंक द्वारा अग्रवाल धर्मशाला गोलामंडी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें