Advertisement

रामघाट से युवक का शव मिला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शिप्रा नदी के रामघाट से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद कर पीएम के लिये अस्पताल पहुंचाया और उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये हैं।

Advertisement

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि होमगार्ड सैनिक अशोक कुमार ने सुबह 5.30 बजे सूचना दी थी कि रामघाट पर अज्ञात युवक का शव नदी में पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40 वर्ष के करीब दिख रही है जिसके शरीर पर सिर्फ नेकर है। संभवत: युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा होगा। उसकी शिनाख्ती के बाद ही आगे की जांच हो पाएगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें