Advertisement

जहर खाने दो की मौत

उज्जैन। एक महिला और युवक की जहर खाने से मौत हुई है। सुसनेर के कजलास निवासी पवित्रा पति प्रेमसिंह (45) को तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। पति प्रेमसिंह ने बताया कि घटना के वक्त वो घर पर नहीं था। इनके चार बच्चे हैं। दूसरी घटना में हरीश उर्फ हरिकिशन पिता मायाराम (25) निवासी खोरिया भेरूगढ़ की भी जहर खाने से मौत हो गई।

Advertisement

बाइक की टक्कर मौत
उज्जैन। बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिदपुर का बापूलाल पिता शंकरलाल (55) चककमेड में मजदूरी करता था। उसे आगर रोड पर बाइक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

गोरकर हत्याकांड के बदमाशों की तलाश
उज्जैन। गोरकर परिवार के दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब आधा दर्जन अभी फरार हंै। इधर, हत्या में मृत लोकेश एवं जितेश गोरकर का उठावना आज शाम नीलगंगा हनुमान मंदिर के पास शिप्रा गार्डन में होगा।

Advertisement

ट्रेनों में तीन लोगों के साथ चोरी की वारदात
उज्जैन। अलग-अलग ट्रेन में तीन यात्रियों के साथ चोरी की वारदात हुई। जीआरपी के मुताबिक अभिषेक तंवर पिता मनोज निवासी जीवाजीगंज के साथ नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चोरी की वारदात हुई। वह उज्जैन आने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे थे तभी उनका 20 हजार का मोबाइल चोरी हो गया। दूसरी घटना में राहुल पिता बलराम निवासी पंवासा का मोबाइल इंदौर-महामना एक्सप्रेस से रिंगस स्टेशन के पास चोरी हुआ। देवदर्शन के लिए उज्जैन आए मऊ यूपी के नारायण गुप्ता पिता रामकिशन की पत्नी का पर्स रीवा एक्सप्रेस के कोच एस-3 से कटनी-मुडावरा के बीच चोरी हो गया। जिसमें दो मोबाइल, 5 हजार रुपए नकद थे।

ई-रिक्शा चार्ज करते करंट लगने से मौत
उज्जैन। ई-रिक्शा चार्ज करते समय एक युवक की करंट से मौत हो गई। आनंद पिता लाखन (18) निवासी कवेलू कारखाना ई-रिक्शा चलाता था। वह ई- रिक्शा चार्ज कर रहा था तभी करंट लग गया। उसके पिता और भाई भी ऑटो व ई रिक्शा चलाते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें