Advertisement

जिस बस से दर्शन करने आया उसी के नीचे दबा, मौत

प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद पत्नी, बेटे सहित 50 लोगों के साथ आया था उज्जैन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। जालना महाराष्ट्र के लोगों ने बस किराए पर लेकर तीर्थ यात्रा पर निकले। प्रयागराज कुंभ में स्नान के बाद सभी लोग उज्जैन दर्शन करने आए। यहां देवदर्शन के बाद महाराष्ट्र जाने के लिए बस में बैठे उसी दौरान एक युवक बस टर्न होने के दौरान चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने ड्राइवर पर केस दर्ज किया और शव का पीएम कराया।


टेमबुरनी जालना महाराष्ट्र निवासी 42 वर्षीय समाधान पिता श्रीरंग गाढ़ेकर अपनी पत्नी पार्वती, बेटे ओम 17 वर्ष सहित गांव के 50 अन्य लोगों के साथ बस से देवदर्शन पर निकला था।उसके बेटे ओम ने बताया कि हम लोग पहले प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे। वहां से सोमवार दोपहर बस से उज्जैन आए। बस चारभुजा आश्रम पहुंची। सभी लोग यहीं रुके। ड्राइवर ने बस को कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया था। महाकालेश्वर मंदिर दर्शनों के बाद सभी लोग वापस आश्रम आए।

Advertisement

सामान लेकर घर लौटने के लिए बस में बैठे थे। उसने बताया कि पापा बस के अगे क्लीनर साइड में खड़े थे तभी ड्राइवर ने बस को तेजगति से टर्न किया। मां पार्वती बस के गेट पर खड़ी थी। उन्होंने घटना देखी, उन्हीं के सामने पापा बस की टक्कर लगने से जमीन पर गिरे और पहिये के नीचे दब गए। ड्राइवर ने बस रोकी। यात्रियों में हड़कंप मचा, शोर सुनकर आसपास के लोग बस के पास आए। गंभीर घायल समाधान को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना रात करीब 9.30 बजे की थी। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक का परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

एमआर-5 पर बाइक फिसलने से युवक घायल

Advertisement

मक्सी रोड इलाके में रहने वाला प्रशांत पिता सुरेंद्रसिंह एक निजी कंपनी में कलेक्शन का काम करता है। वह अपनी बाइक से मंगलवार सुबह १० बजे जा रहा था। रास्ते में गाय को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। उसे निजी अस्पताल भेजा गया है।

बस के यात्रियों के लिए वही खाना बना रहा था

ओम ने बताया कि उसके पिता हलवाई थे। होटल में खाना बनाने का काम करते थे। बस में तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए वही खाना बना रहे थे। परिजन ने बताया कि ओम इकलौता बेटा है। पीएम होने के बाद शव अपने गांव लेकर जाएंगे। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर बस जब्त की और चिंतामण थाने पर खड़ी कराई है।

Related Articles

Write a review