Advertisement

बोलेरो से उल्टी के लिए सिर बाहर निकाला, मौत

उज्जैन। शुक्रवार सुबह हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नागदा के पास बुआखेड़ी गांव के नजदीक नागदा-जावरा रोड पर हुई है।शाजापुर जिले के ग्राम सिंगारचोरी निवासी लखनसिंह गुर्जर पत्नी लीलाबाई (40), दो बच्चों व रिश्तेदारों के साथ किराए की बोलेरो से नागदा के पास मंदसौर जिले के जलोदिया गांव एक नुकते के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Advertisement

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी लीलाबाई की तबियत बिगड़ी और नागदा के आगे बुआखेड़ी गांव के पास उन्होंने चलती बोलेरो की खिड़की से उलटी करने के लिए सिर बाहर निकाला। इसी बीच पास से गुजरे अज्ञात वाहन से उनका सिर टकरा गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराया बोलेरो चालक भी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को संभाला। लीलाबाई के शव का पोस्टमार्टम जिला चरक अस्पताल में किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें