जहर खाकर घर पहुंचा इलाज के दौरान मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खा लिया। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक विजयागंज मंडी के पास ग्राम कुमावत खजूरिया के रहने वाले मृतक का नाम किशनलाल पिता रामलाल मालवीय (२४) है। उसके जीजा के भाई अर्जुन राठौर निवासी उज्जैन ने बताया कि किशन शनिवार सुबह १० बजे जहर खाकर घर पहुंचा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
जहां वह उल्टियां करने लगा। इसके बाद परिजनों को पता चला कि उसने जहर खा लिया तब तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से उज्जैन रैफर कर दिया गया। जहां शनिवार रात करीब १० बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पंवासा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अविवाहित था। उसके घर में मम्मी-पापा के अलावा बड़ा भाई-भाभी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









