दिल्ली CM आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं

नई दिल्ली : दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने पिता को लेकर हो रही बयानबाजी पर रो पड़ीं। सीएम आतिशी ने कहा कि मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दी जा रही है।
सीएम आतिशी अपने पिता को लेकर बीजेपी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहीं थी। आतिशी ने कहा कि मेरे पिता जिंदगी भर शिक्षक रहे। अब मेरे बीमार और बुजुर्ग पिता को गाली दी जा रही है। सीएम ने कहा कि मेरे पिता बीमार रहते हैं, बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं।
‘चुनाव जीतने के लिए घटिया हरकत’
सीएम ने कहा कि आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कैसे बुजुर्ग व्यक्ति को गालिया देने पर उतर आएंगे। इससे पहले बीजेपी के दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। बीजेपी नेता का यह बना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।
बिधूड़ी के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखी आलोचना की थी। बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी बताया जा रहा है।बीजेपी की की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा था कि आतिशी ने अपना सरनेम बदलकर मार्लेना से ‘सिंह’ कर लिया है।
उन्होंने कहा कि कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक आतिशी ने कुछ समय पहले अपना सरनेम हटा दिया था। बिधूड़ी ने आरोप लगाया था कि वह मार्लेना से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, (और अब) मार्लेना ने अपना बाप बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।









