Advertisement

अवकाश के कारण महाकाल मंदिर में बढ़े श्रद्धालु

उज्जैन। श्रावण मास समाप्ति और भादौ मास की शाही सवारी के बाद महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या आधी रह गई थी, लेकिन शनिवार से सोमवार तक शासकीय अवकाश के कारण मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ बढऩे के कारण प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों को टनल के रास्ते प्रवेश दिया जा रहा है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि शनिवार से श्रद्धालुओं की संख्या में बढऩे के कारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार-रविवार शासकीय अवकाश और सोमवार को मिलादुन्नबी का अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें