महाकाल दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से रूम बुक कराने के नाम पर फिर ठगी

उज्जैन। महाकाल आए छिन्दवाड़ा के बृजेश नामक भक्त से माधव सेवा न्यास में कमरे बुक कराने के नाम पर फिर ठगी हुई है। महाकाल पुलिस को दी गई शिकायत में बृजेश ने बताया उसने माधव सेवा न्यास के लिए ऋषभ जैन से न लाइन तीन कमरे बुक कराए और 6200 रुपए का भुगतान किया। जब यहां आए तो बताया गया कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है। ठग का मोबाइल नम्बे 9938608027 चालू है। वह फोन नहीं उठा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महाकाल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। यहां रविवार के दर्शन के लिए छिंदवाड़ा से आए एक भक्त ब्रजेश सिंह के साथ माधव सेवा न्यास में कमरा बुक करने के नाम पर 6200 रुपए की ठगी हुई। ब्रजेश सिंह ने यूट्यूब पर माधव सेवा न्यास का नंबर देखा और संपर्क किया।
आरोपी ने उन्हें तीन कमरों के लिए ऑनलाइन 6200 रुपए का भुगतान करवाया। जब वे माधव सेवा न्यास पहुंचे, तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।









