Advertisement

15 से रुद्रसागर ब्रिज से महाकाल जा सकेंगे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री करेंगे 25 करोड़ रुपयों से बने ब्रिज का लोकार्पण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में बने महाकाल महालोक तक जाने के लिए रूद्रसागर पर 25 करोड़ रुपयों की लागत से तैयार ब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी को करेंगे। इसके साथ ही देश भर से आने वाले दर्शनार्थी चारधाम मंदिर से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे।

महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब एक नया अनुभव होगा। त्रिवेणी संग्रहालय से आगे गणेश नगर हायर सेकंडरी स्कूल के ठीक सामने बने 200 मीटर लंबे पैदल पुल से होकर महाकाल महालोक तक पहुंच सकेंगे। यह ब्रिज 7 मीटर लंबा है और बीच में इसकी चौड़ाई अधिक है जहां पांच सौ से अधिक श्रद्धालु एक साथ खड़े होकर महालोक का सुंदर दृश्य देख सकेंगे। मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों से प्रशासन ने इसका लोकार्पण करना तय कर लिया है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। महाराजवाड़ा भवन को हेरिटेज होटल का रूप दिया गया है, लेकिन अभी इसका काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण अभी इसका लोकार्पण होने की संभावना नहीं है।

Advertisement

लाइट एंड साउंड शो स्मार्ट सिटी और पर्यटन विभाग के बीच झूला

रुद्रसागर में लाइट एंड साउंड शो की भी योजना है लेकिन यह अभी स्मार्ट सिटी और पर्यटन विभाग के बीच झूल रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी वाले इसका काम देख रहे जबकि स्मार्ट सिटी के अधिकारी पर्यटन विभाग के पास प्रोजेक्ट होने की बात कह रहे। असल में स्मार्ट सिटी के तहत जगह उपलब्ध कराई जाएगी और पर्यटन विभाग लाइट एंड साउंड शो करेगा। पर्यटन विभाग के एक इंजीनियर ने कहा यह काम स्मार्ट सिटी योजना में हो रहा। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे ने बताया यह काम पर्यटन विभाग का है। मामले में पर्यटन विभाग के कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र एस परिहार से संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement

लोकार्पण होगा
रुद्रसागर ब्रिज का लोकार्पण 15 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारी हो रही। महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल को लोकार्पण में शामिल नहीं किया है।
नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

Write a review