Advertisement

देवासगेट पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, बाइक जब्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासगेट पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि 15अगस्त को फरियादी पवन आंजना निवासी श्रीराम कॉलोनी ने देवासगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक क्र. एमपी 45 जेडए 8638 मालीपुरा स्थित महाकाल कनक बिल्डिंग की पार्किंग से अज्ञात चोर चुरा ले गया। फरियादी ने अपने स्तर पर भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

Advertisement

प्रकरण दर्ज कर टीआई अनिला पाराशर ने टीम बनाई जिसमें घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भूपेंद्र पिता किशनलाल गोधा निवासी मोतीनगर, रतलाम हालमुकाम महालक्ष्मी विहार चिमनगंज मंडी और संदीप पिता कैलाश पटेल निवासी डाबरीपीठा को पकड़ा। इनके कब्जे से फरियादी पवन आंजना की बाइक जब्त की गई। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें