घर में मिली ढोली की लाश सिर में मिले चोट के निशान

बेटे ने देखा शव, खून बहने से चीटिंयां लगीं
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा में एक ढोली की लाश कमरे में पड़ी मिली है। सबसे पहले बेटे ने शव देखा। मृतक का नाम राजेश पिता अम्बाराम (50) है। मृतक ढोल बजाने का काम करता था। सोमवार रात करीब 9 बजे उसके बड़े बेटे राहुल ने कमरे में पिता की लाश पड़ी देखी। सिर पर चोट लगने से खून बह रहा था जिसमें चीटियां लगी थीं।
नानाखेड़ा पुलिस को घटनास्थल से शराब का क्वार्टर मिला है। रिश्तेदार विनोद ने बताया कि राजेश की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसके पांच बच्चे हैं। दो बेटे साथ में रहते हैं। तीन अलग रहते हैं। पुलिस ने पीएम करवाया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग साधु की लाश मिली
उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले बुजुर्ग साधु की लाश जीआरपी को प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मिली है। जीआरपी के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लिफ्ट के पास ब्रिज के नीचे से शव बरामद किया है। जीआरपी ने लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजी है। सूत्रों के मुताबिक मृतक लंबे समय से स्टेशन पर घूमता नजर आता था। लोगों से मांगकर जीवन यापन करता था। संभवत: वृद्धा अवस्था के कारण उसकी मौत हुई है। जीआरपी उसकी शिनाख्ती के प्रयास में लगी है।









