Popup Image
Advertisement

सड़क पर बह रहा गंदा पानी मंदिर के सामने ही मलबा

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसूनी सीजन लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। कहीं नाली का नानी सड़क पर बह रहा है तो कहीं खुदाई के बाद मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।

उफनकर बह रही नाली, गंदा पानी रोड पर
वार्ड नंबर 54 के नागझिरी इलाके में नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। सफाई नहीं होने से यह स्थिति बन रही है। क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले विशाल बताते हैं कि बैंड बाजे वाली गली के पास से लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर है। वार्ड ५४ से सुमन बाबूलाल वाघेला पार्षद हैं। वह भाजपा से हैं और एमआईसी मेंबर भी हैं।

Advertisement

मंगलनाथ मंदिर के बाहर सड़क पर मलबा
मंगलनाथ मंदिर के पास सीवरेज के काम चल रहा है। यहां खुदाई के बाद मलबा सड़क पर यूं ही छोड़ दिया गया। मुरम, पत्थर के के बीच से लोग गुजर रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, वह दुकानों तक नहीं जा पा रहे हैं। मोहित राजपूत कहते हैं कि पूरा रास्ता खुदा पड़ा हुआ है। वाहन चालक, पर्यटक और दुकानदार सब परेशान हो रहे हैं।

मंदिर के पास ही गंदगी, चैंबर से बह रहा पानी
अब्दालपुरा के श्रीराम मंदिर के पास सीवरेज प्रोजेक्ट चालू हो गया है। पर हालत यह है कि अंदर नाला चोक होने से गंदा पानी सीवरेज चैंबर से उफन कर बाहर आ रहा है। रुपेश लश्करी कहते हैं कि ऐसी हालत में मंदिर आने वाले भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

Advertisement

वार्ड 24 में पार्षद की मुस्तैदी, गलियां भी साफ
वार्ड 24 में पार्षद सुशील श्रीवास मानसून सीजन को लेकर मुस्तैद हैं। उन्होंने वार्ड में आने वाले डाबरीपीठा, बहादुरगंज, प्रकाश टॉकीज की गली, बहादुरगंज, जिला अस्पताल के पीछे, नईसड़क, कुमार गली में नाले-नालियों की सफाई करवा दी है। श्रीवास ने बताया कि क्षीरसागर की एक गली में अतिक्रमण के कारण सफाई में दिक्कत आ रही है, लेकिन बाकी वार्ड में सफाई ठीक से हो रही है।

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें