Advertisement

दिव्यांगों ने मां के साथ रौपे पौधे, नगर निगम सभापति ने आयोजन को सराहा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत संस्था दिव्यांग फॉउन्डेशन उज्जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मानसिंह राही उद्यान रविशंकर नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से चंद्रेश मंडलोई एवं वार्ड 29 के पार्षद रामेश्वर दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरा करने के लिए दिव्यांगों ने अपनी मां के साथ में पौधरोपण किया। संस्था दिव्यांग फॉउन्डेशन उज्जैन के इस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने दिव्यांगों द्वारा किये गए इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजकुमार दोहरे द्वारा संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

संस्था सचिव एवं सह सचिव कमल सोलंकी एवं शैलेन्द्र गोठवाल ने आभार माना। इस अवसर पर संस्था के दिव्यांग सदस्य में शहजाद पटेल, अनिल सैनी, भरत प्रजापत, गोवर्धन लाल, रामबाबू सेन, राज परमार, केतकी ओझा, वर्षापुरी गोस्वामी एवं अन्य साथी द्वारिकाधीश दुबे, दीपक मीणा, हर्षवर्धन दोहरे, कपिल त्रिवेदी, निगम गार्डन प्रभारी राहुल शिंदे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें