Advertisement

नवंबर में होने वाले सम्मेलन को लेकर बैठक में हुई चर्चा

उज्जैन। मराठा सेवा संघ नगर उज्जैन, जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों की बैठक नवम्बर २०२४ को उज्जैन में होने वाले मराठा महासम्मेलन को लेकर आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मीडिया प्रभारी जेआर माहुरकर ने बताया कि मराठा सेवा संघ में उज्जैन जिले के मराठा समाजजनों को नि:शुल्क सदस्यता प्रदान की गई। बैठक का संचालन संघ सचिव मनोहर भालेराव ने किया। मराठा सेवा संघ के नगर अध्यक्ष राजहंस गायकवाड़ ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उज्जैन संभाग के अध्यक्ष वीरेन्द्र काले, जिला अध्यक्ष रणजीत राव सपकाले, समाज के वरिष्ठजन देवदत्त येवले, यशवंत राव चव्हाण, किशोर सरदेसाई, शरद शितोले, तन्मय बोडके, राजेश खोयरे, शैलेन्द्र काले, विजय पाटनकर, मधुकर राव यादव, राजू निम्बालकर, अनिल गावडे, विशाल महाडिक, विश्वजीत भालेराव आदि उपस्थित थे। आभार डाली भालेराव ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें