Popup Image
Advertisement

सोशल मीडिया पर लड़की का फोटो डालने को लेकर विवाद

चाकूबाजी में युवक की मौत, समझाने पहुंचे दो दोस्तों पर 3 युवकों ने किया हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। उदयनगर थाना क्षेत्र के पोलाखाल के अंजनपुरा गांव में शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर लड़की का फोटो पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान तीन युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 18 वर्षीय अजय चौहान की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। कान्हा पिपरी का रहने वाला है और उसका इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने एक लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी बात को लेकर अजय, कान्हा और उनके परिवार के लोग युवकों को समझाने के लिए अंजनपुरा पहुंचे थे। सरकारी स्कूल के पास बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और तीनों युवकों ने अजय व कान्हा पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अजय की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उदयनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सोलंकी ने बताया कि सभी आरोपी पोलाखाल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें