भाई से विवाद, बहन ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। भाईदूज के एक दिन पहले बहन का भाई से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ और बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नागझिरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि आशा पिता कमल (17) निवासी चंदेसरा ने मंगलवार को घर में जहर खा लिया था। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए,जहां उपचार के दौरान आशा की मृत्यु हो गई।
Advertisement
सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजन ने पुलिस को बताया कि आशा और उसके भाई के बीच मोबाइल की बात को लेकर विवाद हुआ था। भाई ने मोबाइल खरीदने से मना किया तो नाराज बहन ने जहर खा लिया।
Advertisement









