Advertisement

नेकी के वाहन से जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म वस्त्र बांटे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी और फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष यासिर अराफ़ात की स्मृति में शहर के विभिन्न भागों में चलाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि संस्था द्वारा कई वर्षों से शीत ऋतु में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। छत्री चौक से रवाना हुआ वाहन सती गेट, दौलतगंज, मालीपूरा, देवास गेट, इंदौर गेट, दौलतगंज, तोपखाना, लोहे का पुल पर पहुंचा एवं जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म वस्त्र प्रदान किए। जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं उपाध्यक्ष पं. दीपक पांडे ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें