Advertisement

शादी के 18 साल बाद तलाक.. तलाक.. तलाक..

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। धार के इस्लामुदद्ीन ने अपनी 18 साल पुरानी शादी और तीन बच्चों को दरकिनार कर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। हेलावाड़ी क्षेत्र की 40 वर्षीय पीडि़ता ने अपने पिता और बहन के साथ जीवाजीगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

 

Advertisement

उसका निकाह 2008 में गांधी कॉलोनी, धार के इस्लामउद्दीन के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए। पति की प्रताडऩा से तंग आकर वह 2024 में अपने बच्चों को लेकर उज्जैन स्थित मायके आ गई थी।

14 जून को उसका पति इस्लामउद्दीन अचानक आया और उसने सबके सामने जोर-जोर से तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कहा कि अब तेरा-मेरा कोई रिश्ता नहीं बचा है। जीवाजीगंज थाना टीआई प्रतीक शर्मा के मुताबिक, पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें