घर में टॉयलेट बनवाते समय न करें ये भूल, गले पड़ सकती है गरीबी, जानें जरूरी वास्तु नियम

वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने का खास महत्व होता है। घर के सही या गलत वास्तु का प्रभाव सीधा हमारे जीवन और घर के माहौल पर पड़ता है। माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर होने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की प्राप्त होती है। वास्तुशास्त्र में शौचालय का सही स्थान और दिशा में होना आवश्यक माना जाता है। अगर इससे जुड़े वास्तु नियमों का ख्याल न रखा जाए तो घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और गरीबी गले पड़ सकती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों की परेशानी बढऩे लगती है। ऐसे में घर में सकारात्मकता और बरकत बनाए रखने के लिए शौचालय बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में टॉयलेट बनवाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किस दिशा में होना चाहिए
वास्तुशास्त्र के अनुसार टॉयलेट सही दिशा में होना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में कभी भी टॉयलेट उत्तर-पश्चिम या दक्षिण पूर्व दिशा की ओर बनवाना चाहिए। सही दिशा में टॉयलेट बनवाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, बरकत बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
टॉयलेट किस दिशा में नहीं बनवाना चाहिए?
भूलकर भी टॉयलेट को ईशान कोण में नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से गरीबी गले पड़ सकती है और परिवार के सदस्यों को एक के बाद एक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है। यही कारण है कि वास्तु के अनुसार ईशान कोण में टॉयलेट या बाथरूम बनवाना सही नहीं माना जाता है।
टॉयलेट बाथरूम में इस जगह न लगवाएं शीशा
घर के बाथरूम या टॉयलेट के दरवाजे के सामने कभी भी शीशा नहीं लगवाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मकता पढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं कभी भी बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। उसे हमेशा भरकर रखना चाहिए। अगर बाल्टी खाली हो तो उसे पलटकर रखना सही माना जाता है।
टॉयलेट का दरवाजा कभी न रखें खुला
घर में टॉयलेट या बाथरूम के दरवाजे को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इस स्थान पर सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा होती है। ऐसे में दरवाजा खुला रखने से घर में नकारात्मकता फैल सकती है। यही कारण है कि टॉयलेट के गेट को हमेशा बंद रखना चाहिए। अन्यथा इसका प्रभाव करियर पर भी पड़ सकता है।
टॉयलेट में जरूर बनवाएं खिड़की
आजकल अधिकतर लोग टॉयलेट और बाथरूम अटैच बनवाते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि उसमें एक खिड़की अवश्य होगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। हालांकि, खिड़की बनवाते समय दिशा का ख्याल जरूर रखें। वास्तु के अनुसार टॉयलेट की खिड़की उत्तर, पूर्व या पश्चिम की ओर खुलनी चाहिए।
टॉयलेट की सफाई का रखें ध्यान- माना जाता है कि टॉयलेट की साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसी स्थान पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। ऐसे में इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में काम पूरा हो जाने के पश्चात पानी को जरूर सूखने देना चाहिए।









