Advertisement

दशहरे पर कर लीजिए इनमें से कोई एक काम, पाएंगे लाभ और तरक्की

दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है जो देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन दसों दिशाएं खुली होती हैं। ऐसे में इस दिन की गई पूजा, कार्य और उपाय से जातक को कई गुना अधिक फल की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें दशहरा के उपाय…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद अगले दिन यानी दशमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद उनकी विदाई की जाती है। दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, दशहरा का दिन बेहद शुभ होता है और इस तिथि पर दसों दिशाएं खुली रहती हैं। ऐसे में इस दिन किया गया कोई नया काम, पूजा और उपाय जातक को कई गुना फल दिला सकते हैं। ऐसे में 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरा के दिन कुछ खास और आसान उपाय किए जा सकते हैं। इनमें से एक भी कर लेने से व्यक्ति को पूरे साल लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, जीवन में उन्नति प्राप्त होती है।

आर्थिक समस्याओं से राहत पाने का उपाय

Advertisement

दशहरा के दिन एक छोटा सा उपाय करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए दशहरा के दिन अपने पास के किसी मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करें। ऐसा करने से जातक को धन की तंगी से निजात मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है। इस उपाय को शाम के समय करना सबसे उत्तम माना जाता है और झाड़ू दान करते समय मन में देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

धन-धान्य में वृद्धि का उपाय
इसके लिए दशहरा के दिन शाम के समय भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की विधि-विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें एक नारियल भी जरूर अर्पित करें। इसके बाद, नारियल को अपनी तिजोरी में रख दें और रात के समय नारियल को लेजाकर किसी राम मंदिर में चढ़ाकर आ जाएं। मंदिर में प्रभु श्रीराम से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि का कामना करें। इस उपाय को करने से जातक को बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर से दरिद्रता दूर हो सकती है।

Advertisement

इस एक उपाय से पुण्य फल होगा प्राप्त
दशहरा के मौके पर प्रभु श्रीराम की आराधना करने का खास महत्व होता है। ऐसा करने के बाद एक लाल रंग के कलम से कम से कम 108 बार राम नाम लिखना चाहिए। इस उपाय को करने श्रद्धापूर्वक करने से जातक को भगवान राम की कृपा प्राप्त हो सकती है और आंतरिक शांति का अनुभव होता है। दशहरा पर श्रीराम से जुड़े इस उपाय से आपको बेहद पुण्य फल प्राप्त हो सकता है।

प्रभु श्रीराम की कृपा होगी प्राप्त
मान्यता है कि दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान राम, बजरंगबली और जानकीजी की आराधना करने के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ नई चीजें जैसे- वाहन, घर आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है। साथ ही, आप दशहरा पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इससे जीवन में तरक्की प्राप्त होती है।

जीवन में तरक्की प्राप्त करने का उपाय
दशहरा के अवसर पर आप नारियल से जुड़ा एक विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक नारियल को पीले रंग के साफ वस्त्र में लपेट दें और उसे लेजाकर राम मंदिर में चढ़ा दें। इस उपाय को करने से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, जीवन में तरक्की प्राप्त होने लगती है। नारियल का यह उपाय आपको करियर और नौकरी में भी सफलता के मार्ग पर लेकर जा सकता है।

Related Articles