Advertisement

मनी प्लांट गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय

धन धान्य में होगी दोगुनी वृद्धि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मनी प्लांट तो धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को घर में लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। घर में समृद्धि बनी रहती है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में गुरु को धन का कारक ग्रह बताया गया है ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा, घना और फैलता जाता है उतना ही व्यक्ति का धन बढ़ता है।

इसके अलावा मनी प्लांट घर में लगाने से घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। साथ ही घर में कई तरह के वास्तु दोष भी इसे लगाने से दूर होते हैं। हालांकि, मनी प्लांट सिर्फ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि, इसमें सिर्फ एक चीज रख दी जाए तो व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन ध्यान की कोई कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ खास वास्तु के नियम।

Advertisement

किस दिशा में लगाना शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है। इसके अलावा पूर्व दिशा भी काफी शुभ फलदायी होती है।

Advertisement

मनी प्लांट में बांधे ये चीज

कई बार ऐसा होता है कि मनी प्लांट लगाने के बाद भी व्यक्ति को धन धान्य का शुभ फल नहीं मिल पाता है। इसलिए मनी प्लांट में गुरुवार के दिन पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेट कर बांध दें तो ऐसा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आप पर शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहेगी और धीरे धीरे आप देखें की आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होने लगेगी।

दूध में हल्दी डाल अर्पित करें

मनी प्लांट के पत्ते पर चने की दाल और गुड़ लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और बाद में इसे गाय को खिला दें। कम से कम ऐसा आपको 21 गुरुवार तक करना है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा होगी। साथ ही आपको धन धान्य में वृद्धि होगी।

Related Articles