Advertisement

डॉक्टर ने आत्महत्या की

उज्जैन। घट्टिया तहसील के बांदका गांव में रहने वाले डॉ. दौलतसिंह ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे के करीब अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी उम्र 28 वर्ष बताई गई है। परिवार के लोगों का कहना है की उसने उज्जैन के 3-4 अस्पतालों में काम किया था। पिछले एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दो चोरों से आठ कट्टे लहुसन और बाइक बरामद, दो की तलाश

उज्जैन। 3 दिन पहले घर के बाड़े में रखे लहसुन के कट्टे चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाशों को भाटपचलाना पुलिस ने पकड़ा लिया। उन्होंने दो अन्य साथियों के नाम बताए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर को ग्राम माधोपुरा में रहने वाले समीर पिता शौकत अली के बाड़े से बदमाशों ने लहसुन से भरे 8 कट्टे चोरी कर लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें एक ही बाइक समीर के घर बार-बार आती जाती दिखी।

Advertisement

बाइक नंबर के आधार पर दीपक पिता श्यामलाल को पकड़ा। उसने पूछताछ में गजनीखेड़ी में मजदूरी करने वाले गोकुल पिता पप्पूलाल की रैकी पर अपने दोस्त खेरवास निवासी रवि पिता समरथ और दशरथ उर्फ जस्सू पिता शोभाराम के साथ मिलकर चोरी की वारदात कबूली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें