डॉक्टर बोले: जहर खाया मां ने कहा- शराब पी…

चरक में भर्ती हैं युवक, जहर खाने का कारण अज्ञात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार रात जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवक को भर्ती किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने जहर खाया, जबकि मां का कहना है कि उसने शराब पी। नीलगंगा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ३४ वर्षीय ऋषि पिता दुलीचंद ललावत निवासी मॉडल स्कूल के पीछे गांधी कॉलोनी में रहता है। उनकी मां सावित्री बाई ने बताया कि वह गैरेज पर काम करता है। सोमवार को उसकी छुट्टी थी। इस कारण उसने दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात को वह १०.३० बजे घर पहुंचा लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे चरक अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में डॉक्टरों का कहना है कि उक्त युवक ने जहर खाया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।










