कुत्ते ने 6 साल की बच्ची को काटा, नाक लटकी

खरगोन। जिले के बमनाला में घर के आंगन में खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके चेहरे और नाक को नोच दिया, जिससे नाक लटक गई। मुंह और चेहरे पर गहरे घाव हो गए। परिजन ने बताया कि माहिरा को कुत्ते के मुंह से बड़ी मुश्किल से बचाया गया। गोकुलनाथ की छह वर्षीय बेटी माहिरा आंगन में खेल रही थी। परिजन घर के अंदर थे। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए। वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की नाक पर 4 टांके लगाए और उसे पीआईसीयू में भर्ती किया।
Advertisement
Advertisement









