Advertisement

डॉ. मसानिया तुलसी मानस सम्मान से अलंकृत, श्रीराम विशेषांक का विमोचन भी किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर विचार क्रांति साहित्य मंच के तत्वावधान में दो सत्रों में आयोजित ‘तुलसी मानस सम्मान समारोह’ आयेाजित कर ‘श्रीराम विशेषांक’ पत्रिका विमोचन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

राजीव पाहवा द्वारा संचालित योग केंद्र, रुपांतरण, दशहरा मैदान पर आयोजित समारोह का शुभारंभ इशिका पांचाल की ‘श्रीराम रक्षा स्तोत्र’ पर केंद्रित नृत्य प्रस्तुति से हुआ। सरस्वती वंदना आशीष श्रीवास्तव ‘अश्क’ ने की। अतिथि परिचय संस्था सचिव अनिल पांचाल ‘सेवक’ ने दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दशरथ मसानिया (आगर मालवा) को तुलसी मानस सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान पत्र का वाचन वरिष्ठ कवि नरेंद्रसिंह अकेला ने किया। इसके साथ ही अतिथियों ने डॉ. राजेश रावल ‘सुशील’ द्वारा संपादित लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका ‘संस्कृति संवाद’ के ‘श्रीराम विशेषांक’ का विमोचन किया गया ।

द्वितीय सत्र ‘श्रीराम काव्यपाठ’ के वरिष्ठ कवि स्वर्गीय शिव राठौर ‘शिव’ को समर्पित रहा। इस सत्र में युवा कलमकार नन्द किशोर पांचाल को ‘गंभीर’ उपनाम प्रदान कर अंगवस्त्र, के साथ उपनाम पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महंत श्याम दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध चित्रकार कवि डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने की। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. सदानंद त्रिपाठी दयालु, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कवि कमलेश व्यास ‘कमल’ थे।

Advertisement

इन्होंने किया काव्य पाठ
मालवी गीतकार राजेश रावल के संचालन में आयोजित काव्यगोष्ठी में अशोक भाटी, रवि नगाइच, संदीप सृजन, मिथिलेश त्रिवेदी, अशोक शर्मा, माया बदेका, समर्थ भावसार, हरदीप दायले, खूबचंद कल्मोदिया, प्रकाश कोमल, रचनानंदिनी सक्सेना, शारदाश्री, सुनीता राठौर, दीपक स्वामी, प्रशांत रूद्र, लोकेश डाबी, केपीएस चौहान, रमेशचंद्र चांगेसिया, महेश सोनी ने किया। आभार संस्था अध्यक्ष गीतकार सुगनचंद जैन ने माना।

Advertisement

Related Articles

Write a review