Advertisement

नाला रोका, सड़क पर पानी भरा

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसून का सीजन कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कहीं नाला रोक देने से बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है तो कहीं सीवरेज प्रोजेक्ट ने सड़क छलनी -छलनी कर दी है।

बंशी बाड़ा वाले गंदे पानी से निकलने को मजबूर
वार्ड नंबर 33 में बंशी के बाड़ा में रहने वाले रहवासी सड़क पर नाले का पानी भराने से परेशान हैं। दरअसल नाले का यह पानी बाड़े की गली से गुजर कर पास ही स्थित खेत से होता हुआ बह जाता था लेकिन खेत वाले ने पानी का रास्ता रोक दिया है। ऐसे में बारिश का पानी सड़क पर फैल रहा है और लोग इसमें से ही होकर आना-जाना कर रहे हैं। रहवासी रघुवीर सिंह कहते हैं कि बारिश का सीजन समस्या लेकर आया है। कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं,ऐसी स्थिति में कहां जाए। वार्ड ३३ से लीलाबाई वर्मा पार्षद हैं। वह भाजपा से है।

Advertisement

सीवरेज के लिए खोदी सड़क, अब गड्ढों का डेरा
चरक भवन के पास से होकर क्षीरसागर जाने वाले मार्ग की हालत बारिश में खराब हो गई है। सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत अच्छी भली सड़क की खुदाई की गई थी, भराव कर सीमेंट क्रंाकीट भी कर दिया गया। क्वालिटी वर्क नहीं होने से सीमेंट-क्रांकीट जगह-जगह से उखड़ गया है और गड्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें