Advertisement

चौबीस खंबा मंदिर मार्ग पर नाली की सफाई नहीं

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसूनी सीजन लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। कहीं नाली पानी सड़क पर बह रहा है तो कहीं खुदाई के बाद मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।

चौबीस खंबा माता मार्ग पर साईमंदिर वाली गली में नाली की सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते पानी सड़क पर फैल रहा है। लोग इस पानी से ही होकर आना-जाना कर रहे हैं। रहवासी का कहना है कि नाली के ऊपर से पेयजल लाइन के कनेक्शन भी है। ऐसे में लीकेज की स्थिति में गंदा पानी सप्लाई होने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें