Popup Image
Advertisement

रोज पिएं ये जूस, मिलेंगे सेहत को जबरदस्त फायदे

बाजार में कई ऐसी सब्जियां मिलती है जिनके जूस पीने से आप हेल्दी रहने के साथ स्किन को भी ग्लोइंग बना सकते हैं. सब्जियों से बने ये जूस सेहत के लिए तो बेहतर होते ही हैं साथ ही स्वाद से भी भरपूर होते हैं. सलाद में खाए जाने वाले गाजर और चुकंदर का जूस बनाकर आप पी सकते हैं. इससे शरीर में खून की कमी भी दूर होगी साथ ही आप कई अन्य बीमारियों से भी दूर रहेंगे. इस जूस में आप टमाटर मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं.

Advertisement

गाजर, टमाटर, चुकंदर का जूस पीने के फायदे

आयोडीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इससे आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं. इसके साथ गाजर, टमाटर जैसी सब्जियों में विटामिन ए, बी, बी2, बी1 और कैरोटीन भी पाया जाता है. ये पोषक तत्व आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखते हैं.

Advertisement

खून की कमी होती है दूर

शरीर से खून की कमी दूर करने के लिए आप इस वेजीटेबल जूस को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. शरीर में खून की कमी होने पर आपको एनीमिया की शिकायत हो सकती है. ऐसे में शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आप गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस पिएं. इसके साथ ही जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है उन्हें भी इस जूस को अपने डेली रुटीन में जरूर शामिल करना चाहिए.

Advertisement

बॉडी नेचुरल तरीके से होती है डिटॉक्स
वेट लॉस के लिए आप हेल्दी जूस का ऑप्शन तलाश रहे हैं तो इसे आप अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करें. इस जूस को रोजाना पीने से बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स हो जाती है. शरीर में मौजूद सारी गंदगी को ये जूस बाहर निकालने में मदद करता है. दरअसल, इस वेजिटेबल जूस में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है इस वजह से आप इसे वोट लॉस रुटीन में भी शामिल कर सकते हैं

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें