Advertisement

ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर,7 लोगों की मौत

  • तेज रफ्तार बस ने 100 मीटर के दायरे में 40 गाड़ियों को टक्कर मारी
  • 25 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया,49 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में तेज रफ्तार बेस्ट बस ने ने 30 लोगों को कुचल दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। 23 लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज सायन और कुर्ला भाभा में चल रहा है।

Advertisement

मामला कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडनकर नगर का है।शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने बताया कि बस कुर्ला स्टेशन से निकली थी। बस ब्रेक फेल होने की वजह से पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई थी।

इस दौरान ड्राइवर ने घबराकर ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर दबा दिया, जिससे बस की स्पीड और तेज हो गई थी। वह सामने आ रहे हर चीज को रौंदते हुए आगे बढ़ती गई। इस दौरान 30 से 35 लोग हादसे का शिकार हुए, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें