Advertisement

नशे का सौदागर पकड़ाया, 20.50 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त

उज्जैन। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नागझिरी पुलिस ने जागृति ढाबे के पास से नशे के सौदागर को पकड़ा है। उसके पास से 20.50 ग्राम एमडी ड्रग्स भी जब्त की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नागझिरी पुलिस के जांच अधिकारी रामप्रसाद वेद ने बताया कि आरोपी का नाम फिरोज पिता वहीद खान निवासी गली नंबर 4, शिवशक्ति नगर, आगर रोड है।

वह बुधवार रात करीब 9:45 बजे मालनवासा में जागृति ढाबे के पीछे ग्रिड के पास किसी को ड्रग्स बेचने के लिए खड़ा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसके पास से 20.50 ग्राम एमडी ड्रग्स भी जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है। मामले में एडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review