शराब के नशे में पति ने पत्नी को जमकर पीटा

पत्नी ने पानबिहार थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। पानबिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखाहेड़ा में पति ने शराब के नशे में पति को जमकर पीटा। उससे जगह-जगह चोट आई जिसके बाद उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल बट्टाकुंवर पति वीरेंद्र शुजरिया (40) ने बताया कि शुक्रवार रात को पति शराब पीकर घर आया था। खाना परोसने की बात पर उन्होंने विवाद करते हुए मारपीट की जिससे उन्हें कई जगह चोट आई। विवाद होता देख मां ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन पति वीरेंद्र पीटता रहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बट्टाकुंवर ने बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता है। मामले में उन्होंने पानबिहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Advertisement









