Advertisement

साइकिल से जा रहे वृद्ध को डम्पर ने रौंदा

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन गरोठ ब्रिज के पास से साइकिल से जा रहे वृद्ध को डम्पर ने रौंद दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और डम्पर जब्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ग्राम करोंदिया थाना नागझिरी में रहने वाला 70 वर्षीय दुलीचंद्र नरवरिया पिता जगन्नाथ नरवरिया सोमवार सुबह 11.30 बजे निर्माणाधीन गरोठ ब्रिज के पास मक्सीरोड़ पर साइकिल से जा रहा था तभी पीछे से आए डम्पर क्रमांक आरजे 13 जीबी 8995 के चालक ने दुलीचंद्र की साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में उसके पुत्र सुधीर नरवरिया की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर डम्पर जब्त किया है।

ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी, युवक घायल

Advertisement

उज्जैन। ऑटो चालक ने कंट्रोल रूम के सामने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि असलाना थाना निवासी संदीप आंजना बाइक से पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से जा रहा था तभी आटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। संदीप आंजना घायल हुआ। मामले में राहुल ठाकुर पिता सिद्धूसिंह ठाकुर ने माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें