Advertisement

सड़क पर खड़ा किया डंपर, पीछे से घुसी कार

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में भैंसोदा फंटे के पास मेन रोड पर खड़े डंपर में पीछे से कार घुस गई जिससे उसमें एक शख्स घायल हो गया। मामले में पंवासा पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल, घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

डंपर क्रमांक एमपी 13 जीबी 2101 को उसके चालक ने भैंसोदा फंटे के पास मेन रोड पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर दिया। डंपर के पीछे ना तो स्टॉपर लगाया था और ना ही उस पर रेडियम था। इससे पीछे से आई कार उससे टकरा गई। इससे उसमें सवार राजेश पिता बद्रीलाल सोनी (47) निवासी लोटस ग्रीन कॉलोनी, पंवासा को चोट लगी। फरियादी राजेश सोनी की शिकायत पर पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review