मुहूर्त में शकर का भाव 42 रुपए किलो से अधिक

दौलतगंज किराना बाजार में हुए मुहुर्त के सौदे, वरिष्ठ व्यापारियों का किया सम्मान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह और मोहरत के सौदों का आयोजन किया, जिसके साथ ही नए व्यापारिक वर्ष का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन और विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने व्यापारी अशोक छाबडिय़ा (फर्म मंगुमल वस्सुमल) और मुन्नालाल बंसल (फर्म प्रांजल ट्रेडर्स) का सम्मान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष अजय रोहरा ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल जैन ने अपने संबोधन में व्यापार के तीन आधारों—व्यापारी, दलाल और श्रमिक के सामंजस्य पर जोर दिया। विशेष अतिथि संजय अग्रवाल ने कहा कि इस बार दीपावली स्वदेशी के कारण विशेष रही है। संचालन सचिव आशीष जैन ने किया। दीपक मेड़तवाल, जयप्रकाश राठी, अशोक जैन, राधारमण नागर, विद्याभूषण जैन, चन्द्रप्रकाश गादिया, सुरेश सनमुखानी, अर्जुन भीमवानी, मुकेश सोनगरा, अभिषेक सोनगरा, अभय जैन, रमेश परवाल, शैलेन्द्र परमार, सनु रवि नाटानी, चेतन गुरुनानी, सूरज सामधानी, गौरव गर्ग, राजेन्द्र गर्ग, दिलीप बाकलीवाल, रौनक अग्रवाल, लोकेन्द गंगवाल, गगन जैन, शरद जैन, घनश्याम रामलानी, सुनिल जैन, घनश्याम रोहरा, सुरेन्द्र अग्रवाल, शंकर उत्तमानी, रमेश चोपड़ा, सुनिल लोढ़ा, मुरली भीमवानी, पवन बिंदल, पवन सिंहल, अनुज लोढ़ा, अशोक खंडेलवाल, सुनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
इस तरह रहे किराना बाजार में मुहुर्त के सौदे
शकर कट्टा 2111 से 2131, तेल 134-135, चना दाल मीडियम 7100 से 7400, चनादाल बोल्ड 8100 से 8500, तुवर दाल 100 – 108, मूंग दाल 87 से 95, मूंग मोगर 98 से 100, गुड कटोरा 49, तेल टिन 1950 से 205, बेसन कट्टा (30 किग्रा 2350, वनस्पती घी 2100 2280 (15 लीटर), नारियल 6400 6800, पोहा 40 से 43 आदि।
खेल संस्थाओं की प्रतिभाओं का मिलन समारोह आज
उज्जैन। शहर के विभिन्न खेल संघों और प्रशिक्षकों के बीच पारस्परिक सौहार्द एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक खेल मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को शाम 5 बजे से 73 महेश विहार महामृत्युंजय द्वार, इंदौर रोड पर आयोजित किया गया है। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि समारोह में विभिन्न खेलों से जुड़े संघों के पदाधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे।
इनमें रग्बी- राजेश सिंह कुशवाह, मलखंभ- सोनू गेहलोत, शतरंज- संदीप कुलश्रेष्ठ, महावीर जैन, बॉडी बिल्डिंग- शैलेन्द्र व्यास, बास्केटबॉल- ऋतु शर्मा, क्रिकेट- नितिन श्रीवास्तव, राकेश चावरे, हॉकी- दिलीप भार्गव, साइकिल- उत्कर्ष सिंग सेंगर, कुश्ती- लीलाधर जाधव, जिम्नास्टिक- ओ.पी. शर्मा, कबड्डी- भारती शर्मा, टेबल टेनिस- सतीश मेहता, पंकज चांदोरकर प्रमुख हैं। स्पोर्ट्स इंज्यूरी से जुड़े कई अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे।
माहेश्वरी महालोक का अन्नकूट महोत्सव कल
उज्जैन। माहेश्वरी महालोक का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन महोत्सव 26 अक्टूबर को श्री महेश धाम, अंकपात पर शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह पूर्णत: डिस्पोजल मुक्त रहेगा। सामूहिक प्रसादी के लिए प्लास्टिक या थर्मोकोल के डिस्पोजल के बजाय स्टील की थाली, कटोरी और गिलास आदि का उपयोग किया जाएगा। मुख्य संयोजक दिलीप लोया ने बताया कि शाम 5 बजे श्री महेश धाम की गोशाला में गो-अन्नकूट का आयोजन होगा। शाम6.30 बजे गिरिराज जी की आरती एवं 56 भोग के दर्शन होंगे। इसके बाद सामूहिक प्रसादी होगी।
खण्डेलवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव कल
उज्जैन। खण्डेलवाल वैश्य पंचायत का अन्नकूट महोत्सव 26 अक्टूबर रविवार को श्री तिलकेश्वर गौशाला में गौ माता को 56 नैवेद्य समर्पित कर मनाएगा। शाम 6 बजे बुधवारिया स्थित खण्डेलवाल वैश्य पंचायत भवन में विराजमान श्री राधाकृष्ण को 56 नैवेद्य समर्पित किए जाएंगे।
साहू समाज का अन्नकूट 28 को
उज्जैन। सकल पंच साहू समाज अध्यक्ष जगदीशचन्द्र साहू ने बताया अन्नकूट महोत्सव 28 अक्टूबर मंगलवार को शाम 7 बजे कार्तिक चौक स्थित साहू समाज धर्मशाला में होगा।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का अन्नकूट कल
उज्जैन। श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे गायत्री शक्तिपीठ अंकपात मार्ग पर अन्नकूट व दीपावली मिलन कार्यक्रम होगा। समाज अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र दुबे ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के समाजजनों को सम्मानित करेंगे। भगवान श्री परशुराम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मातृ शक्ति आकर्षक रंगोली सजाएंगी। भजन संध्या भी होगी। दुबे ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजन होगा।
राठौर कुश्ती के अभा निर्णायक बने
उज्जैन। जिला कुश्ती संघ के प्रचार मंत्री जय राठौर पहलवान को 23 से 26 अक्टूबर तक शारदा विहार भोपाल में होने वाली अभा विद्या भारती कुश्ती प्रतियोगिता में मालवा प्रांत की ओर निर्णायक नियुक्त किया गया है। जिला कुश्ती संघ सचिव सुरेन्द्र यादव के अनुसार राठौर पूर्व में भी कई प्रादेशिक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रह चुके है।
श्री हरि कामधेनु गोशाला में किया गोवर्धन पूजन
उज्जैन। लालपुर स्थित श्री हरि कामधेनु गौशाला में दीपावली के पश्चात पड़वा के दिन गोवर्धन महाराज की विधि विधान से पूजा की गई। यहां लगातार 2 वर्षों से गौ माता के संचालक महिला समिति द्वारा योगिता पुरोहित और हेमा डोडिया द्वारा गौ सेवा की
जा रही है।
बच्चों ने बनाए सुंदर चित्र
उज्जैन। बड़ी सब्जी मंडी स्थित कम्युनिटी हाल में कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं से आठवी के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई। जिसमें 140 छात्र छात्राओं ने भाग ले कर आकर्षित चित्र बनाए। कार्यक्रम में कलाम सर्व धर्म वेलफेयर सोसायटी ने राइन समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद मजहर राइन का सोसायटी की तरफ से सम्मान किया गया। संचालन इरफ़ान राइन नें किया।










