Advertisement

गाय सामने आने से ई रिक्शा पलटा, दो मुसाफिर हुए घायल

उज्जैन। एक दिन पहले जहां स्ट्रीट डॉग बाइक के सामने आने से एक व्यक्ति की मृत्यु और दो लोग घायल हुए थे वहीं आज सुबह ई रिक्शा के सामने गाय आने से वह पलट गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दुर्घटना में दो यात्री घायल हुए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामाराम पिता सामाराम 70 वर्ष निवासी जुगनी जालौर राजस्थान, भगवान पिता लालाराम 45 वर्ष निवासी ग्वालियर, गोमाराम, जोहलराम सुबह उदयपुर एक्सप्रेस से उज्जैन आए। इन लोगों को मक्सीरोड़ स्थित जयगुरूदेव आश्रम जाना था। चारों लोग स्टेशन से ई रिक्शा में बैठे।

वाहन गोपालपुरा सब्जी मंडी के सामने से गुजर रहा था तभी अचानक सामने से गाय आ गई और वाहन पलट गया। दुर्घटना में रामाराम व भगवान ई रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। वाहन चालक ही उन्हें अस्पताल लेकर आया। गोमाराम ने बताया कि हम वाहन में दूसरी ओर बैठे थे इस कारण बच गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें