Advertisement

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के आसान तरीके, पैरेंट्स जरूर पढ़ें

अगर आप भी अपने बच्चे की मोबाइल की लत से परेशान हैं, तो बतौर एक्सपर्ट मैं यह सलाह दूंगा कि आप समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय अपनाएं। उदाहरण के लिए, फोन के सीमित उपयोग के लिए बनाए जाने वाले नियमों में बच्चे को भी शामिल करें। जब बच्चे डिसीजन मेकिंग का हिस्सा होते हैं, तो वे इन नियमों का पालन अधिक जिम्मेदारी से करते हैं।

Advertisement

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। अब यह बड़े लोगों और टीनएजर्स तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों की दिनचर्या में भी शामिल हो चुका है। पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, जानकारी हासिल करने और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए मोबाइल एक जरूरी माध्यम बन गया है।

बच्चों को मोबाईल फोन की लत से दूर करें ये टिप्स फॉलो करे।

Advertisement

1.प्यार से समझाए- इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में पेरेंट्स के जब करने के कारण कई बार वे बच्चों के पर्याप्त   समय नहीं दे पाते है।बच्चो को मोबाइल की लत को छुड़ाने के लिए प्यार से समझा डांटे नहीं । प्यार से बोलने पर बच्चों जल्द ही आपकी बात मान लेगा ।

 2.बच्चों के साथ समय बिताएं –बच्चों को बेहतर शिक्षा देना बचपन से बहुत जरूरी है।अगर कोई बच्चा माता पिता को छोड़कर किसी दूसरी चीज को अहमियत दे रहा है तो इसका मतलब है कि उस पर ध्यान नहीं दिया गया है. अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बताएं.
 
3.बच्चें को बिजी रखें – बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए बच्चे को बिजी रखें ।बच्चों को मोबाइल से दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें बिजी रखें. आप उन्हें कुछ टास्क दे सकते हैं आउटडोर गेम्स में इंवॉल्व कर सकते हैं.
4.दोस्त बनाएं – दोस्त का जीवन में अहम रोल होता है। बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे अपने नए दोस्त बनाए। उनके साथ खेले. ऐसा करने से बच्चा  फोन से दूर बना रहेगा । बच्चों के साथ खेलने से  उनका समग्र विकास होगा.
5. बच्चों से एकदम न छीने फोन – अगर आप भी अक्सर बच्चे के हाथ में फोन देखते ही उसे छीन लेने हैं तो ऐसा  बिल्कुल भी न करें । ऐसा करने से बच्चे में चिड़चिड़ापन आ जाता है ।  आराम से समय देकर उससे फोन लें.

निष्कर्ष

मोबाइल वरदान होने के साथ-साथ एक बुरी आदत भी बन सकती है। ऐसे में अगर शुरू से ही बच्चों में इसके अहमियत को सही ढंग से समझाया जाए तो बच्चों में इसे यूज करने का तरीका अलग हो सकता है। ध्यान रहे अगर बच्चे मोबाइल को लेकर अगर लड़े तो आप भी लड़ने-झगड़ने न लगें, बल्कि उनको समझा-बुझाकर स्थिति को सही करने की कोशिश करें। बच्चों को मोबाइल के फायदे और नुकसान के बारे में भी सभी जरूरी जानकारियां दें।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें