Advertisement

बिजली विभाग के हेल्पर को पीटा

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के करोंदिया में बिजली विभाग के हेल्पर को युवक ने पीटकर घायल कर दिया
नागझिरी पुलिस ने बताया ईश्वर पिता तेजराम भाटी निवासी करोंदिया गांव में केबल लगाने जा रहा था तभी गांव का पंकज पिता आत्माराम उसके पास पहुंचा और कहा कि मेरे घर पर केबल क्यों नहीं लगाई। इसी बात को लेकर विवाद के बाद पंकज ने ईश्वर को पीटकर घायल कर दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में लीलाधर सिलौदिया पिता कन्हैयालाल निवासी क्षीरसागर के साथ शांतिलाल ने मारपीट की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि लीलाधर ने पत्नी के साथ गाली गलौज करने से शांतिलाल को मना किया इसी बात पर उसने मारपीट की।

Advertisement

मल्टी में छिपे छह आरोपी गिरफ्तार, तीन के पैर टूट

गोरकर परिवार दोहरा हत्याकांड

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा चौराहे पर हुए गोरकर परिवार दोहरे हत्याकांड के छह और आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। यह मंछामन मल्टी में छिपे थे। पकड़-धकड़ के दौरान गिरने से इनमें से तीन के पैर टूट गए हैं।उनका मेडिकल कराया गया है। अब तक इस मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। भाजपा नेता दिलीप गोरकर के भतीजे लोकेश और जीतेश की नृशंस हत्या करने वाले 9 आरोपियों केा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक नरेश पासी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया था। इस मामले में 9 नामजद सहित दो दर्जन लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया हैं। नीलगंगा पुलिस ने शुक्रवार को इंदौर निवासी विवेक वर्मा, बडऩगर के निवासी पीयूष पासी, नीलगंगा जबरन कॉलोनी उज्जैन निवासी दुर्गेश पासी, शुभम शर्मा, यश पासी और विवेकानंदनगर कॉलोनी के अर्थव उर्फ बाबू टेंशन गर्ग को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार यह लोग मंछामन मंदिर के पास निर्माणाधीन नगरनिगम की मल्टी में छिपे थे। पकड़ा-धकड़ी में विवेक वर्मा, पीयूष पासी और यश पासी को चोट लगी है।

पांच दिन पहले गुम हुए दिल्ली के बुजुर्ग दर्शनार्थी
उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन करने आये बुजुर्ग चारधाम मंदिर के पास से लापता हो गये। पांच दिन बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
सोहनलाल पिता हरिकिशन (70) निवासी नंदनगरी नई दिल्ली 20 जुलाई को परिवार के साथ आये थे। बेटे विनोद ने बताया कि गणेश कालोनी स्थित होटल में ठहरे थे। दर्शन के बाद चारधाम मंदिर के पास पिता सोहनलाल होटल पर चाय पीने गये, वापस नहीं लौटे। इसी तरह अन्य मामले में रितिक निवासी दानीगेट ने पिता दिनेश के लापता होने की सूचना 6 जून को जीवाजीगंज थाने में दी थी। शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज की। गायत्री परिहार पति भानुप्रताप सिंह निवासी खत्रीवाड़ा ने 26 मई को बेटे रवींद्र के लापता होने की सूचना खाराकुआं थाने में दी। पुलिस ने 24 को अपहरण का केस दर्ज किया।

Advertisement

स्टेशन से 2 मोबाइल चोर पकड़ाए
उज्जैन। प्लेटफार्म 8 से यात्री का मोबाइल चुराने वाले बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल जब्त किये हैं। एसआई ब्रजेन्द्र कुशवाह ने बताया कि मनीष निवासी जयपुर 22 जुलाई को जयपुर जाने के लिये प्लेटफार्म 8 पर पहुंचा था। यहां से अज्ञात बदमाश ने उसका 34 हजार रुपए कीमत का मोबाइल चुरा ले गया। मनीष ने जयपुर पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट की थी। वहां से मिली एफआईआर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चैक करने के बाद धर्मेन्द्र उर्फ बारिक पिता श्यामलाल निवासी कायथा को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार निखिल विश्वकर्मा पिता सुनील निवासी देवास को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर उसके पास से 22 हजार रुपए कीमत का मोबाइल जब्त किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें