Advertisement

गोवा से इंदौर आ रही Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,140 यात्री थे सवार

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Advertisement

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E813 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि अंडर कैरिज वॉर्निंग के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। प्रबंधन के मुताबिक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। इस फ्लाइट में लगभग 140 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E813 ने दोपहर 3.14 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसके बाद फ्लाइट की शाम 5.08 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने तय समय से लेट गोवा एयरपोर्ट से उड़ी थी। रोजाना यह फ्लाइट 2.40 बजे गोवा एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है।

Advertisement

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जब गोवा से इंदौर फ्लाइट पहुंची तो लैंडिंग के पहले पायलट ने देखा कि फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद एटीसी को संपर्क कर अंडर कैरिज वॉर्निंग के बारे में जानकारी दी। एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारी रनवे पर करने के लिए फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद एटीसी ने पायलट को सूचित किया और फिर विमान की पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें