राजकोट में इंडिगो की दुबई टू मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई-मुंबई फ्लाइट के कार्गो में धुआं देखे जाने के बाद गुजरात के राजकोट हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। अलर्ट मिलते ही तुरंत फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। राजकोट एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो जाने से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी सामने आई है कि इंडिगो की फ्लाइट के कार्गों में क्रेबिन क्रू ने धुआं देखा था। इसके बाद मिड-एयर इमजरेंसी के तहत फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत कुल 194 यात्री सवार थे। फ्लाइट की इमरजेंसी से पहले राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अलर्ट पर लिया गया।
शाम को 3:26 बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट IGO 1452 को इमरजेंसी कॉल के बाद राजकोट डायवर्ट किया गया। इसके बाद फ्लाइट को उतारा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार क्रू मेंबर्स ने कार्गों कंपार्टमेंट से धुआं उठते हुए देखा था। इसकी सूचना उन्होंने पायलट को दी। इसके बाद विमान को राजकोट की तरफ भेजा गया। इसकी सूचना राजकोट एयरपोर्ट को दी गई। इंडिगो के इस विमान की लैंड 27 जुलाई शाम 3:26 बजे हुई।इस विमान ने दुबई से 27 जुलाई को सुबह 11:19 बजे उड़ान भरी थी।
आपात सेवाओं को स्टैंडबाय रखा गया
राजकोट एयरपोर्ट ने फायर, मेडिकल और रेस्क्यू टीमों को स्टैंडबाय पर रखकर पूरी इमरजेंसी तैयारी शुरू कर ली थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। क्रू मेंबर्स के अलर्ट पर पायलट ने विमान को सुरक्षित नीचे लाने के लिए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल शुरू किए, जिसके बाद ग्राउंड रेस्क्यू टीमें, फायर इंजन और एम्बुलेंस रनवे पर पहुंच गईं। दुबई-मुंबई फ्लाइट में जब मिड एयर इमरजेंसी हुई। उस वक्त पर विमान गुजरात के हवाई स्पेस में था। ऐसे में सबसे नजदीक राजकोट डायवर्ट किया गया। सुरक्षित लैंडिंग पर सभी न राहत ली। विमान की लैंडिंग के बाद ग्राउंड इंजीनियरों और एविएशन सेफ्टी इंस्पेक्टर धुएं के अलार्म के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। विमान को एयरपोर्ट बे में रोका गया है।









