Advertisement

कालिदास अकादमी में रोजगार पर्व का आयोजन 27 अप्रैल को

25 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियां देंगी रोजगार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सत्यज फाउंडेशन द्वारा 27 अप्रैल को रोजगार पर्व का आयोजन कालिदास अकादमी में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से होने वाले इस पर्व में 25 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी और महिला उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर देंगी। राजकुमार जटिया ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘बेटी को आत्मनिर्भर बनाओ’ अभियान के अंतर्गत रोजगार पर्व-2 आयोजित किया जा रहा है।
यह कंपनियां
होंगी शामिल
रोजगार पर्व में उत्पादन एवं संचालन क्षेत्र में योकोहामा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, अमेजॉन सहित कई अग्रणी कंपनियां, होटल प्रबंधन एवं हॉस्पिटेलिटी में ओमिनी ग्रुप ऑफ होटल्स, मेरिएट, रेडिसन जैसी होटल शृंखलाएं, इंजीनियरिंग एवं आईटी में टीसीएस, इविटेमिन, वीसीएल ग्रुप शामिल होंगी। यह आयोजन स्नातक या तकनीकी छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि 12वीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, एमबीए जैसी विविध शैक्षणिक योग्यता रखने वाली युवतियों के लिए भी है। इसमें १ हजार चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का मौका मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें