Advertisement

नगर निगम में दो रिटायर्ड अफसरों की हुई एंट्री

पीयूष भार्गव और पीसी यादव के प्रस्ताव पर सरकार ने भेजा आदेश, महापौर ने भी दी हरी झंडी

Advertisement

मंडलोई को निगम सचिव पद से हटाया, दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी

जयसिंहपुरा में बनेगा महिला यात्री गृह, महिलाएं ही करेंगी संचालित

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम में दो रिटायर्ड अफसर दोबारा अपनी सेवाएं देंगे। कार्यपालन यंत्री पद से सेवानिवृत्त पीयूष भार्गव और पीसी यादव की सेवाएं निगम में ली जाएंगी। सरकार के आदेश पर दोनों अधिकारियों की एंट्री को महापौर ने भी हरी झंडी दे दी है। इसको लेकर निगम प्रशासन में भी नई हलचल मच गई है। आरएस मंडलोई को निगम सचिव पद से हटाकर मनोज मौर्य को सचिव बनाया गया है।

बजट एमआईसी के दौरान शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल ने एमआईसी की स्वीकृति की प्रत्याशा में दोनों की सेवाएं निगम में वापस लेने को मंजूरी भी दे दी है। जल्द ही दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दे दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार भार्गव को अधीक्षण यंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। निगम आयुक्त ने दोनों प्रस्ताव सरकार को भेजे थे। एमआईसी ने बजट को भी अपनी हरी झंडी दे दी है। जल्द ही इसे निगम परिषद में रखा जाएगा। एमआईसी ने उज्जैन उत्तर क्षेत्र में स्पोर्ट गेम्स के लिए सुविधा उपलब्ध कराने और बहादुरगंज सब्जी मंडी के दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध कराने पर भी निर्णय लिया है।

Advertisement

इसलिए हटाया मंडलोई को…

निगम सचिव मंडलोई से निगम सचिव की जिम्मेदारी लेकर मौर्य को सौंपी गई है। निगम आयुक्त ने इस सिलसिले में 14 फरवरी को ही आदेश जारी कर निगम अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर दिया है। हाल ही एमआईसी की बैठक के दौरान अधिकारी उपस्थित नहीं हो सके थे। इस पर बैठक में चर्चा हुई थी। तब मंडलोई ने अनौपचारिक रूप से कहा था सभी को मैसेज कर दिया है। अब क्या सभी को घर घर बुलाने जाऊं। यह मामला महापौर ने खुद निगम आयुक्त को बताया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें