नेत्र परीक्षण शिविर में 250 लोगों की आंखों की जांच

उज्जैन। महावीर दिगंबर जैन धर्मशाला लक्ष्मीनगर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। मंडल सचिव परिधि बडज़ात्या अनुसार महावीर ज्ञानपीठ महिला मंडल एवं डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में इंदौर से आए डॉ. अंकित व उनकी टीम के सदस्य अक्षय एवं बलवंत ने नेत्र परीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
शिविर की शुरुआत में रानी पहाडिय़ा एवं मधु कोठारी ने मंगलाचरण किया। शिविर में मंडल अध्यक्ष विनीता जैन, कोषाध्यक्ष विनीता पहाडिय़ा, संस्थापक अध्यक्ष मंजूषा गंगवाल, उषा कासलीवाल, इंदु जैन, हेमलता मित्तल, अर्चना पहाडिय़ा, शिल्पा सोगानी, नीतू लूहाडिय़ा उपस्थित रहे।
Advertisement









