Advertisement

फेसबुक पर दोस्ती, लिव इन में संबंध, शादी का दबाव

युवती ने रेलवे इंजीनियर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक युवक की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा और वह लिव इन में रहने लगे। एक साल तक संबंध चले उसके बाद युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया। रेलवे में इंजीनियर के पद पर पदस्थ युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती ने महिला थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंछामन कॉलोनी में रहने वाला रेलवे इंजीनियर अभिषेक मक्सी में पदस्थ है। उसकी फेसबुक पर बालाजी परिसर में रहने वाली 25 वर्षीय युुवती से दोस्ती हुई। दोनों की पहले तो सोशल मीडिया पर बातचीत हुई फिर वह मिलने लगे। एक दूसरे से मुलाकातें प्यार में बदल गई।

युवक के घर कोई नहीं रहता तो वह युवती को घर बुला लेता। अकेले में दोनों घंटों प्यार की बातें करते। घर वालों के लौटने की भनक लगती तो युवती अपने घर चली जाती थी। कुछ समय दोनों लिव इन में भी रहे। करीब एक साल बीतने के बाद युवती ने अभिषेक से शादी करने का दबाव बनाया। उसने शादी से इंकार किया तो थाने में रिपोर्ट करने की धमकी दी। वह फिर भी नहीं माना तो रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब युवक पुलिस गिरफ्त में है।

Advertisement

अनुकंपा में मिली थी नौकरी

पुलिस ने बताया कि अभिषेक के पिता रेलवे कर्मचारी थी। उनकी मृत्यु पर उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली। अब वह इंजीनियर के पद पर मक्सी में पदस्थ है। पुलिस ने युवती द्वारा लगाए आरोप की जांच की जिसमें सामने आया कि उसके सोशल मीडिया पर कई युवकों से संपर्क हैं। संभवत: इसी कारण युवक उससे शादी करना नहीं चाहता।

Advertisement

Related Articles

Write a review