कैटरिंग के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी पलटी, महिला ने दम तोड़ा

उज्जैन। कैटरिंग के लिए जा रहे परिवार की इनोवा मकड़ावन में बुरी तरह पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
बताया जाता है कि जोधपुर में रहने वाले पुखराज पालीवाल अपने परिवार के साथ कैटरिंग के आर्डर पर परिवार सहित सोलापुर के लिए निकले थे। सबसे पहले सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए। एक रात वहीं रुके। लौटते समय उन्हेल-नागदा रोड पर मकड़ावन पहुंचे ही थे कि इनोवा अनियंत्रित होकर बुरी तरह पलटी खा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इनोवा तीन बार पलटी। इस हादसे में पुखराज की पत्नी कौशल्या बाई की मौत हो गई। पुखराज और तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र उमेश मामूली घायल हुआ। उसी ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पालीवाल समाज के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत होने पर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।









