पारिवारिक विवाद… पंथपिपलई में जमकर चले लाठी-डंडे

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंथपिपलई में पारिवारिक विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। पीडि़त परिवार का आरोप है कि नागपुर से आए रिश्तेदारों ने घर में घुसकर हमला किया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

दरअसल, घटना 8 अप्रैल की है जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। पीडि़त मोहन चौहान का आरोप है कि उनके छोटे भाई संजयचौहान के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार नागपुर से अचानक उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में संजय चौहान का ससुर, साला और परिवार के अन्य लोग शामिल थे।
पीडि़त पक्ष का आरोप है कि हमला योजना बनाकर किया गया क्योंकि सभी हमलावर घटना से पहले आसपास मौजूद थे और फिर मिलकर हमला किया। बताया जा रहा है कि संजय चौहान और उनकी पत्नी के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होते हैं। 7 अप्रैल को भी रात करीब 10 बजे उनके बीच झगड़ा हुआ था। इस मोहन चौहान भी घायल हुआ है जिसके सिर में चोट आई है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला किया था लेकिन नानाखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट में गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस कायमी की है और जांच की जा रही है।









