Popup Image
Advertisement

बेजनावदा खेड़ी में बाप-बेटों ने कुएं में फेंका था गोवंश, 2 बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार

उज्जैन। उन्हेल के बेजनावदा खेड़ी गांव में कुएं में मिले गोवंश के अंश बाप-बेटों ने फेंके थे। पुलिस ने इस मामले में दो बाल अपचारी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, शुक्रवार को कुएं में एक बोरा तैरता मिला था। इसके भीतर गोवंश के कटे हुए हाथ एवं पैर थे। बोरे को डूबाने के पत्थर भी रखे गए थे।

Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह गोवंश पाटन निवासी मथ्यू खान, उसके नाबालिग बेटे और उन्हेल निवासी राशिद मेमन और उसके १६ साल के बेटे कुएं में फेंके थे। आरोपियों से लोहे का धारदार हथियार, 2 छुरियां, लकड़ी का गुटका भी जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक को पुलिस तस्दीक के लिए पैदल मौकास्थल तक लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों का मजमा उसे देखने के लिए लगा रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें