बेटी से बात करने वाले युवक को पिता ने पीटा

उज्जैन। गोंड बस्ती में रहने वाले किशोर को एक किशोरी के पिता ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि गोंड बस्ती में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर यहीं रहने वाली किशोरी से रात 12.30 बजे मोबाइल पर बात कर रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के पिता संत गोंड को लगी तो उन्होंने डंडे से पीटकर किशोर को घायल कर दिया। इधर रमेश पिता रामा 60 वर्ष निवासी ग्राम दंगवाड़ा के साथ बदमाश ने मारपीट की।
इंगोरिया पुलिस ने बताया कि रमेश अपनी मां के बारे में पूछताछ कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं सोनू पिता राधेश्याम निवासी जुनार्दा के साथ गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसी ने मारपीट की।
Advertisement









