Advertisement

मां के चरणों में पचास वर्षों की निष्पक्ष सेवा श्री हरसिद्धि भक्त मंडल में ही संभव- जैन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा पचास वर्षो से मां हरसिद्धि के चरणों में निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। यह शहर की एक मात्र संस्था है जो निष्पक्ष भाव से सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक सरोकार का दायित्व का निर्वाह कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

यह विचार दैनिक अक्षरविश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये विशेष अतिथि सीएसपी ओम प्रकाश मिश्र, एजीएम केनरा बैंक विजय कुमार, समाज सेवी प्रदीप अग्रवाल थे।

मंडल के तत्वावधान में स्वर्ण जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में नवदुर्गा नगर अनिका सामाजिक एवं भव्य सांस्कृतिक सामाजिक संस्था की निर्देशिका कशिश सितलानी,कीर्ति प्रमाणिक के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Advertisement

अतिथियों का स्वागत मंडल के अध्यक्ष संतोष जाधव, सचिव सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन नागर, प्रमेंद यादव, वीरेंद्र शर्मा, ज्योति ठाकुर, कल्पना नायक ने किया। संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया। इस अवसर पर मंडल के शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, गोपाल व्यास, सत्यनारायण तोनगरिया, विनय नामदेव, वीरेंद्र परमार आदि सदस्य मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आज
आज रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कवि सम्मेलन के मुख्य कवि मोनिका हठीला, ओमपाल सिंह निडर, जितेन्द्र मिश्र, नारायण निडर, देवकृष्णा व्यास, नन्द किशोर अकेला, विक्रम विवेक, शुभम शर्मा रचनाओं का पाठ करेंगे। सूत्रधार सतीश सागर होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें