Advertisement

कचरा जलाने के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट

एक पक्ष ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:श्री सिटी दाऊदखेड़ी में घर के बाहर कचरा जलाने के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी। नीलगंगा पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि जगदीश परमार पिता गोवर्धनलाल 32 वर्ष निवासी श्री सिटी दाऊदखेड़ी ने पड़ोस में रहने वाले अशोक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

इसी मामले में अशोक सोलंकी पिता लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने जगदीश व उसकी पत्नी, बेटा-बेटी के खिलाफ कचरा जलाने के विवाद में घर में घुसकर तोडफ़ोड़ और पत्थरबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इधर माधव नगर पुलिस ने बताया कि दीपक पिता रामसिंह परमार निवासी प्रेम नगर के साथ दो तालाब रोड़ पर बदमाशों ने शराब के रुपये नहीं देने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के खिलाफ हफ्तावसूली का केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें